
किसी की आँखों मे मोहब्बत का सितारा होगा
एक दिन आयेगा की कोई सख्स हमारा होगा.........!
कोई जंहाँ मेरे लिए मोती भरी सीपियाँ चुनता होगा
वो किसी और दुन्याँ का किनारा होगा.................!
काम मुश्किल है पर जीत ही लूँगा किसी दिल को
मेरे खुदा का जरा भी अगर सहारा होगा...............!
किसी के होने पे मेरी साँसे चलेगी
कोई तो होगा जिसके बिना ना मेरा गुजरा होगा........!
देखो अचानक ये उजाला हो चला
दिल कहता है क़ि शायद किसी ने धीमे से मेरा नाम पुकारा होगा....!
और यंहा देखो पानी मे चलता एक अन्जान साया
शायद कंही किसी दुसरे किनारे पे किसी ने अपना पैर उतरा होगा..........!
कौन रो रहा है रात के सन्नाटे में
शायद मेरी तरह तन्हाई का कोई मारा होगा..................!
अब तो बस उसी किसी एक का इंतजार है
अब किसी और का ख्याल ना दिल को गंवारा होगा.................!
ऐ जिन्दगी अब के ना शामिल करना मेरा नाम
अगर ये दिल वाला खेल दोबारा होगा...................!
No comments:
Post a Comment